पश्चिम यमुना नहर के पास अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई।।
पश्चिम यमुना नहर के पास अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई।।


इंद्री-(विजय कम्बोज):- पश्चिम यमुना नहर के पास अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई इन्द्री धमानहेड़ी गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आस पास के एरिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बाजू व पैरों पर खून के निशान मिले है ओर पास में एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल व गिलास मिले है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है। जांच से युवक की हत्या करने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग तीस साल के करीब है ओर उसकी बाजू पर हरदीप लिखा हुआ है। शव के सिर व पैरों पर खून के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। शिनाख्त होने के पश्चात शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



