Haryana
Trending

रेलवे अंडरपास में जलभराव से यातायात बाधित, ट्रैक्टरों से निकाला जा रहा पानी।।

रेलवे अंडरपास में जलभराव से यातायात बाधित, ट्रैक्टरों से निकाला जा रहा पानी।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- मूसलाधार बारिश के चलते यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के नजदीक यमुना गली पर बने रेलवे के अंडरपास के अंदर पानी भर गया। जिसके कारण उसे बंद कर दिया गया। शादीपुर और हमीदा क्षेत्र के लोगों की आवाजाही रुक गई और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारी तेजपाल ने बताया कि कल हुई मूसलाधार बारिश के चलते यमुनानगर- जगाधरी रेलवे स्टेशन के यमुना गली पर बना रेलवे के अंडरपास में लगभग 4 फुट से अधिक पानी भर गया था। कल से ही ट्रैक्टरों की सहायता से पानी को बाहर निकाला जा रहा है और दोनों तरफ से आवाजाही को बंद कर दिया गया है ताकि कोई दुर्घटना ना हो जाए। उन्होंने कहा कि आज शाम तक उम्मीद है कि पानी को निकाल कर अंडरपास को चालू कर दिया जाएगा। लेकिन फिर भी एतिहात के तौर पर अंडरपास के दोनों तरफ बैरीकेट लगाकर अभी फिलहाल रोक है। और लोगों को भी अंडरपास से निकलने की मनाही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button