Haryana
Trending

डीएसपी ने कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक II

डीएसपी ने कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक II

पानीपत-(अरुण मित्तल):- शुक्रवार को समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान नें थाने का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी कादियान नें उपमंडल थाने में आने वाले सभी पुलिस थानों व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों व नशा तस्करों की धरपकड़ व महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की। डीएसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उपमंडल सीमा क्षेत्र में नशा तस्करों की गतिविधियों पर नकेल कसे। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सीमा से सटे क्षेत्रों में गश्त को बढ़ाया जाए। नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाये और पुलिस कर्मचारियों से गांवों में प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर कमेटियां गठित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने को लेकर कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा की और छुट्टियों के बाद महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास गश्त बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के पास महिला विरूद्ध अपराध की कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्यवाही की जाए। डीएसपी ने पुलिस मुलाजिमों से कहा कि वे लोगों को साइबर अपराधों बारे जागरूक करे। ऐसे अपराधियों बारे सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1930 बारे जानकारी दे। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में डायल 112 की सहायता लेने, अपराधी व नशा तस्करों बारे सूचना देने बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटना ना हो इसके लिए रात्रि गश्त बढ़ाने और होटलों, ढाबो, व अन्य बाहरी क्षेत्रों में समय-समय पर जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मचारीयों को ऐसे स्थानों को चिन्हित करने को कहा जहां अपराध होने की ज्यादा आशंका रहती है। ऐसे स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाए। वही डीएसपी नरेंद्र कादियान ने में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पौधारोपण के लिए चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीएसपी नरेंद्र कादियान नें समालखा थाना परिसर में करीब 25 फलदार व फूलदार पौधे रोपतें हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं। साथ ही हमें फल, फूल व लकड़ियां प्रदान करते हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक, समालखा चौकी प्रभारी जितेंद्र अंतील, हथवाला चौकी प्रभारी बालेश, हल्दाना चौकी प्रभारी, अन्ना पुलिस कुर्मी में भी मौजूद रहे।I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button