यमुनानगर के जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के नजदीक एक व्यक्ति की रेलगाड़ी से कटने के कारण मौत हो गई II
यमुनानगर के जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के नजदीक एक व्यक्ति की रेलगाड़ी से कटने के कारण मौत हो गई II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के नजदीक एक व्यक्ति की रेलगाड़ी से कटने के कारण मौत हो गई राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी सत्य प्रकाश और सब इंस्पेक्टर बोधराज ने बताया कि उन्हें रेलवे से सूचना मिली थी कि एक मालगाड़ी के नीचे कटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौके पर जाकर उन्होंने मृत व्यक्ति की तलाशी ली, लेकिन उसमें कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर ओम गुदा हुआ है। इसके अलावा उस का और कोई शिनाख्त का चिन्ह नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह एक विशेष अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत रेल लाइन क्रॉस करने वालों को हिरासत में लिया जाता है, उनका चालान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जल्दबाजी में रेल लाइन क्रॉस ना करें। रेलवे ने करोड़ों रुपए खर्च करके ओवर ब्रिज और पुल बनाए हैं उन्हीं का इस्तेमाल करें, अपनी कीमती जाने ना गवाए ।। #newstodayhry @newstodayhry



