Haryana
Trending

फरीदाबाद की नेहरू कालोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था ।।

फरीदाबाद की नेहरू कालोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था ।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद की नेहरू कालोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था । जिसके बाद शुक्रवार शाम को निवासियों ने अपना आशियाना गवाने के डर से सैनिक कालोनी मस्जिद चौक पर जाम लगा दिया था और पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद लोगों ने ट्रेफिक जाम खोल दिया। आपको बता दे पिछले कई दशक से गैर मुमकिन पहाड़ पर नेहरू कॉलोनी बसी हुई है और यह कॉलोनी नशा तस्करों का गढ़ मानी जाती है। इस मुद्दे को लेकर और जनता में आक्रोश को लेकर स्थानीय विधायक धनेश अधलक्खा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके घर नहीं तोड़े जाएंगे बल्कि नशा तस्करों के घरों को निशाना बनाया जाएगा और लोगों से वचन लिया कि वह अपनी कॉलोनी में नशा तस्करों की शिकायत पुलिस को करेंगे और उन्हें मिलकर कॉलोनी से बाहर करेंगे। वहीं आज शनिवार सुबह बड़खल क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा नेहरू कालोनी लोगो के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मकानों को तोड़ा नहीं जाएगा बल्कि जो इस क्षेत्र में जो नशे का कारोबार कर रहे हैं उनके खिलाफ ही तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा ।  वहीं नशा बेचने वालो की सूचना देने के लिए भी अपील की ओर यह भी कहा कि यदि कोई पुलिस अधिकारी भी नशा तस्कर का साथ देगा तो उसे भी बक्शा नहीं जाएगा। विधायक द्वारा उनके आशियाना को ना तोड़ने के आश्वासन के बाद जनता ने विधायक से वादा किया कि वह अपनी कॉलोनी में किसी नशा तस्कर को नहीं रहने देंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button