होम डिलीवरी कुरुक्षेत्र के कर्मचारी हड़ताल पर , कंपनी द्वारा डिलीवरी रेट कम होने के चलते हड़ताल की II
होम डिलीवरी कुरुक्षेत्र के कर्मचारी हड़ताल पर , कंपनी द्वारा डिलीवरी रेट कम होने के चलते हड़ताल की II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र ब्लिंकिट होम डिलीवरी कुरुक्षेत्र के कर्मचारी हड़ताल पर , कंपनी द्वारा डिलीवरी रेट कम होने के चलते हड़ताल लोगों के घरों में सामान की डिलीवरी करने वाली ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी बॉयस हड़ताल पर चले गए है , कुरुक्षेत्र में 180 से अधिक कर्मचारी कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करते है जो कंपनी द्वारा बनाई गई उनके लिए मौजूदा नीतियों से नाराज है । डिलीवरी बॉयज का कहना है कि जब उन्हें काम पर रखा गया था तब 12 से 13 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे दिए जाते थे जो अब 4 पर किलोमीटर रह गए है जबकि कंपनी का काम पिछले 4 महीने में बड़ा है उन्होंने कहा कि उन्होंने फरवरी महीने में काम शुरू किया था। इससे पहले भी हम हड़ताल कर चुके हैं लेकिन हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया ,कंपनी लगातार नई जॉइनिंग कराती रहती है जिससे पुराने वर्कर्स को काम कम मिलता है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 180 से अधिक डिलीवरी बॉयज कंपनी के लिए काम करते हैं जिन्हें डिलीवरी के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश डिलीवरी लेट हो जाती है तो उनकी रेटिंग घटा दी जाती है या फिर आईडी को उसे समय के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर डिलीवरी बॉय को रास्ता खराब होने या किसी एरिया में जाने से खतरा होता है तो तब भी वह डिलीवरी को कैंसिल नहीं कर सकता उन्हें हर हाल में डिलीवरी करनी होती है डिलीवरी के दौरान अगर कोई दुर्घटना भी हो जाती है तो उसके लिए भी पहले खुद से इलाज कराना पड़ता है फिर 3 महीने बाद जाकर क्लेम मिलने की संभावना बनती है। उन्होंने बताया कि दिन में 12 घंटे काम करने के बाद उन्हें दिन में ₹800 दिए जाते हैं। डिलीवरी बॉयज की मांग है कि उन्हें ₹10 प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे दिए जाएं जिससे उनका गुजारा सही से हो सके। वही इस कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया।। #newstodayhry @#newstodayhry



