13 जुलाई को भिवानी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का आयोजन किया जाएगा II
13 जुलाई को भिवानी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का आयोजन किया जाएगा II
यमुनानगर-(मनदीप कौर):- समाज को दिशा देने वाले संत महात्माओं की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए जीवन को सफल बनाने का प्रयास हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसी भावना से आगामी 13 जुलाई को भिवानी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायकगण और समाज के प्रमुख नेता भाग लेंगे। यह जयंती सरकारी स्तर पर आयोजित की जा रही है, जैसा कि पिछले वर्ष हिसार में किया गया था। यßमुनानगर से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें सम्मिलित होंगे, जिसकी तैयारी जोश और समर्पण के साथ हो रही है। महाराजा दक्ष जयंती केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और अधिकारों की प्रतीक है। यह विशेष रूप से प्रजापति समाज के लिए महत्वपूर्ण है, जो मोस्ट बैकवर्ड श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली को लागू किया गया है, जिससे मेहनतकश समाज के युवाओं को न्याय मिला है। पूर्ववर्ती सरकारों में मोस्ट बैकवर्ड और अनुसूचित जातियों के साथ भेदभाव होता रहा, लेकिन वर्तमान सरकार ने बेकलॉग को भरने और योग्य युवाओं को अवसर देने का काम किया है। साथ ही डिप्राइव्ड स्केड्यूल कास्ट को 10% आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है, जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कोरोना काल में वोकल फॉर लोकल अभियान से आत्मनिर्भरता को बल मिला और आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है, उसमें की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।। #newstodayhry @newstodayhry




