Haryana
Trending

फतेहाबाद के टोहाना में एक मकान में संदिग्ध अवस्था मे मिले माँ-बेटी के शव।।

फतेहाबाद के टोहाना में एक मकान में संदिग्ध अवस्था मे मिले माँ-बेटी के शव।।

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद के टोहाना में एक मकान में संदिग्ध अवस्था मे मिले माँ-बेटी के शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में फैली सनसनी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा नागरिक अस्पताल। दोनों की मौत कारणों का अभी नही चल पाया पता, पुलिस मामले की जांच में जुटी। फतेहाबाद के टोहाना में एक घर से मां-बेटी के शव बरामद किए हैं। घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सुचित कर दिया है तथा उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार महिलाओं की पहचान 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उनकी 55 वर्षीय बेटी हरभजन कौर के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटी पिछले 60 वर्षों से इसी मकान में रह रही थीं। हरभजन कौर कैंसर से पीड़ित थीं। घर से बदबू आने पर लोगों ने समाजसेवी राजेंद्र बल्ली को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कुछ दिन पहले ही उनके भाई बिल्लू की भी मृत्यु हुई थी। एक साथ दो महिलाओं के शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। जिसके चलते आस पास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। एडिशनल थाना प्रभारी पीएसआई उमेद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की आशंका है। शवों पर कोई चोट या जानवर के काटने के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल की शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button