अमृतसर में ड्रग तस्कर की संपत्ति ध्वस्त, पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई II
अमृतसर में ड्रग तस्कर की संपत्ति ध्वस्त, पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई II


अमृतसर-नेहा गिल):- अमृतसर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड इलाके में ड्रग तस्कर की संपत्ति ध्वस्त लोगों को जहरीली दवा बांटने वाले तस्करों पर कोई रहम नहीं किया जा सकता- पुलिस कमिश्नर नशे के खिलाफ जंग जारी रखते हुए जिला प्रशासन ने मजीठा रोड थाने के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निरंकारी कॉलोनी इलाके में ड्रग तस्कर राकेश उर्फ केशी की संपत्ति ध्वस्त कर दी, जिस पर पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में एनडीपीएस एक्ट के 4, एक्साइज एक्ट का 1, क्राइम और डकैती का एक मामला दर्ज है। वह लंबे समय से ड्रग तस्करी में संलिप्त था। आज जिला प्रशासन ने इस ड्रग तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले अमृतसर शहर में ड्रग तस्करों की 8 संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ड्रग तस्करों को चेतावनी भरे लहजे में साफ संदेश दिया कि हमारे युवाओं की जिंदगी में नशे का जहर घोलने वालों पर कोई रहम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी इस धंधे में शामिल है उसे जेल में डाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस नशे के आदी लोगों का इलाज भी करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस नशे के खिलाफ मुहिम पर नजर रखे हुए हैं और पुलिस रोजाना बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि हम सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नशा तस्करों की आने वाली पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी।। #newstodayhry @newstodayhry



