Haryana
Trending

थाना स्तर पर नई पहल: सेक्टर 9 में कानून व्यवस्था सुधार को लेकर विशेष बैठक आयोजित II

थाना स्तर पर नई पहल: सेक्टर 9 में कानून व्यवस्था सुधार को लेकर विशेष बैठक आयोजित II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- पुलिस और आमजन के बीच तालमेल को सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना सेक्टर 9, गुरुग्राम में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व सेक्टर 9 थाना प्रभारी कुलदीप द्वारा किया गया।बैठक में गांव, सेक्टर और कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 20-25 सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराधों की रोकथाम, किरायेदार की वरीफिकेशन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और साइबर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने लोगो से अधिक से अधिक CCTV कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही नागरिकों और पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में नियमित सूचना आदान-प्रदान की भी सलाह दी गई। स्थानीय निवासियों की मानें तो गुरुग्राम पुलिस की पहल बहुत अच्छी है। आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों द्वारा अब इलाके में अपराध और अपराधियों पट अंकुश लगाने में ज्यादा मदद मिलेगी। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए, पुलिस ने जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी सतर्क करें। सेक्टर 9 थाना प्रभारी ने रिटायर्ड लोगों और आमजन को साइबर ठगी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आपसे पैसों की मांग करे तो उनके बहकावे में आए और किसी कारण साइबर ठगी का शिकार हो जाते है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत दर्ज कराए ताकि समय रहते कार्यवाही हो सके। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button