Haryana
Trending

एसोसिएशन के चुनाव में धर्म सिंह नंबरदार को सर्वसम्मति से नंबरदार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया II

एसोसिएशन के चुनाव में धर्म सिंह नंबरदार को सर्वसम्मति से नंबरदार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया II

इन्द्री-(विजय काम्बोज):- इन्द्री में नंबरदार एसोसिएशन के चुनाव में धर्म सिंह नंबरदार को सर्वसम्मति से नंबरदार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया ओर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में नंबरदार मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी से एसड़ीएम से मुलाकात भी  की। इस मौके पर एसड़ीएम अशोक मुंजाल ने उनको बधाई देते हुए बताया कि नंबरदारों की मानदेय संबधी कुछ मांग थी जोकि कुछ समय से पैंडिग़ थी उसको पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में नंबरदारों को मानदेय हर महीना मिल जाया करेगा। प्रधान धर्म सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने उनको जो यह नई जिम्मेवारी सौंपी है उसको वो पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेगें ओर नंबरदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने ओर उनका हल निकालने का काम करेगें। नंबरदारों के हित के लिए कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान जगमाल कांबोज ने कुछ दिन पहले अपना त्यागपत्र दे दिया थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छे काम किए है ओर आज उनको पगड़ी देकर व नतमस्तक होकर आगे की कार्यवाही की है। नंबरदार रामफल ने कहा कि नंबरदार एसोसिएशन एक गैर राजनीतिक संगठन है। आज हुई नंबरदारों की मींटिग में नंबरदारों को आ रही समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से धर्म सिंह को प्रधान बनाया गया है। धर्मसिंह तहसील में ही हमेशा उपलब्ध होते है। प्रदीप कांबोज ने कहा कि किसी भी एसोसिएशन को चलाने के लिए संगठन की अति आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रधान धर्मसिंह काफी लंबे समय से तहसील में कार्य कर रहे है। उनकी एकनिष्ठा व ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। मराठा सुरजीत सिंह ने कहा कि धर्मसिंह को प्रधान बनाया गया है ओर तीन सदस्यों को जिला की कमेटी में भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी चुने गए प्रतिनिधियों को बधाई दी। नंबरदार पंकज कांबोज ने कहा कि पिछले प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान धर्मसिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वो सभी नंबरदारों को साथ लेकर चलेगें ओर उनकी समस्याओं का हल निकलवाने का काम करेगें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button