मटका चौक पर हादसा: पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग भिखारी को कुचल गया अज्ञात वाहन II
मटका चौक पर हादसा: पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग भिखारी को कुचल गया अज्ञात वाहन II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर जिले के जगाधरी में मटका चौक पर एक भिखारी को अज्ञात वाहन में कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 20 मीटर की दूरी पर खड़े पुलिस कर्मियों को भी इस हादसे के बारे में पता नहीं चल पाया। वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जगाधरी के मटका चौक पर भीख मांग रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि मटका चौक पर रेड लाइट प्वाइंट है और पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी 24 घंटे रहती है। दिनदहाड़े अज्ञात वाहन बुजुर्ग को कुचलकर चला गया लेकिन पुलिस के किसी भी कर्मचारी को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी। आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मियों को इस हादसे की सूचना दी जिसके बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रोजाना की तरह मटका चौक पर भीख मांग रहा था शायद रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हालांकि यह नहीं पता चला कि यह हादसा कैसे हुआ। डायल 112 के कर्मचारी साजिद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मटका चौक के पास एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक भिखारी की जान चली गई है। हम मौके पर पहुंचे जगाधरी सदर थाना को इस हादसे की सूचना दे दी है हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह हादसा कैसे हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस चौक पर वाहनों की आवाजाही अच्छी खासी रहती है क्योंकि इस रेड लाइट प्वाइंट से गुजर कर बहुत से वाहन चालक हिमाचल और यमुनानगर के अन्य इलाकों में जाते हैं। इससे भी ताजुब की बात यह है कि यहां पर ना ही कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है। अब देखना होगा पुलिस कब तक इस मामले को सुलझाती है।। #newstodayhry @newstodayhry



