Haryana
Trending

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत II

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर 1जुलाई करेड़ा हाईवे पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत , ट्रक चालक मौके से फरार हो गया! आरिफ पुत्र रिफ़ाकात वासी ढिक्का कलां थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश में बताया कि कि वह खेती बाड़ी का काम करता है , उसने बताया कि 30.06.2025 को मैं और मेरा भाई मोहम्मद रिजावल पुत्र रफीक वासी ढिक्का कंला अपने ट्रैक्टर ट्राली में चरी (घास) लोड करके अपने गांव डिक्का से अंबाला में बेचने के लिए चले थे , उन्होंने बताया जब हम करीब 10:30 बजे करेड़ा हाईवे पुल के पास अपनी साइड में चल रहे थे तो पीछे से गाड़ी ने हमारे ट्रैक्टर ट्राली में सीधी टक्कर मारी और ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई जिसमें मेरे भाई मोहम्मद रिजावल को सिर व पैर में व शरीर में काफी चोटें लगी, और गाड़ी चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, आरिफ ने बताया कि वह मोहम्मद रिजावल को उठाकर एंबुलेंस में डालकर सिविल अस्पताल यमुनानगर ले गए जहां पर डॉक्टर ने मोहम्मद रिजावल को चैक करके मृत घोषित कर दिया है , आरिफ ने प्रशासन से गुहार लगाई की तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलने वाले चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ! पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281,106,324 (4)मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button