

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बडागुढा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 15 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपीया की पहचान जसविंदर कौर पत्नी बलवंत सिंह निवासी बुढ़ाभाना, सिरसा के घर से 15 लीटर लाहन बरामद किया गया है के रूप में हुई है। प्रबन्धक थाना निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गुप्त सुचना के आधार पर रेड की तो उसके घर से 15 लीटर लाहन बरामद हुआ। आरोपिया के विरुद्ध थाना बडागुढा में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा न0 104 दिनांक 02.07.2025 धारा 61/4/14 आबकारी अधिनियम दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। आरोपिया के खिलाफ पहले से ही दो अभियोग आबकारी अधिनियम के दर्ज है ।। #newstodayhry @newstodayhry



