Haryana
Trending

मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।।

मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानियां पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सुमित कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी वार्ड नंबर 9, रानियां को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में बलदेव सिंह पुत्र दिदार सिहं वासी रणजीतपुर थेडी ने शिकायत दी थी कि कालु सब्जी वाली गली के पास से उसका मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। पुलिस जांच के दौरान एक अन्य आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी सुमित कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। सिरसा पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button