Haryana
Trending

भिवानी में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के बच्चों को मिलेगा प्रोत्साहन II

भिवानी में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के बच्चों को मिलेगा प्रोत्साहन II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर ):- सरकार ने शुरू की नई पहल ग्रामीण एवं पिछड़े हुए बच्चों को प्रोत्साहित करने को लेकर हरियाणा सरकार ने कुश्ती प्रतियोगिता शुरू की है भिवानी के भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती अखाड़े का शुभारंभ किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुषों के लिए तीन कैटेगरी में आयोजित हुई प्रतियोगिता। इस बारे में जानकारी देते हुए कुश्ती के कोच सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करने को लेकर कुश्ती अखाड़े का आयोजन किया गया है और इस खेल महाकुंभ में स्टेट में विजेता खिलाड़ियों को D ग्रेट मिलता है जिन्हें डी ग्रुप में नौकरियां दी जाएगी। स्टेट लेवल विजेता खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे उन्होंने कहा कि इस तरह के खेलों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और आज इस कुश्ती प्रतियोगिता में बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है कुश्ती अखाड़े के आयोजन दिवस पर जिले भर के करीब 200 से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। स्टेडियम के कोच सुरेश कुमार ने बताया कि जिला कुश्ती अखाड़ा में पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के लिए अलग अलग कैटिगरी है उन्होंने कहा कि परिणाम की पारदर्शिता को बनाने के लिए खेल के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जा रही है अगर किसी खिलाड़ी को किसी परिणाम पर संदेह है है तो वह वीडियो दिखाकर अपने को साबित कर सकते है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button