रेल किराया व तेल के दाम बढ़ाने के खिलाफ भिवानी में प्रदर्शन, SUCI ने सरकार को घेरा II
रेल किराया व तेल के दाम बढ़ाने के खिलाफ भिवानी में प्रदर्शन, SUCI ने सरकार को घेरा II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- सरकार के द्वारा रेल किराया बढ़ाने के विरोध में SUCI के द्वारा भिवानी के लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर उपाय को सोपा ज्ञापन। एस यू सी आई के द्वारा भिवानी में लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर उपाय को ज्ञापन से उपाय है एस यू सी आई ने सरकार के द्वारा रेलवे में किराए को लेकर की गई बढ़ोतरी और डिपो में सरसों तेल में की गई बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया। एस यू सी आई के प्रधान राजकुमार ने बताया कि सरकार आए दिन नए फरमान जारी कर रही है जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा हर चीज में दाम बढ़ा दिए गए हैं चाहे बिजली की बात हो या रोज मरा की जरूरतें पर दाम बढ़ा रही हैं सरकार आम जनता पर महंगाई की बोझ डालकर उनकी कमर तोड़ने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि जो सरसों का तेल ₹40 में मिलता था अब उसकी कीमत ₹100 कर दी गई है उन्होंने कहा कि जो बीपीएल परिवारों को भी थोड़ी बहुत राहत मिल रही थी अब सरकार उसे भी छिन्ने जा रही है जिससे आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को अच्छे दिन की कह कर लोगों को ठगने का काम किया। एस यू सी आई के प्रधान राजकुमार ने कहा सरकार ने जो रेलवे का किराया और सरसों के तेल में बढ़ोतरी की है यह तुगलक्की फरमान जारी किया गया है जिसे सरकार को वापस लेना चाहिए और आम जनता को राहत देने का काम करना चाहिए। सरकार द्वारा बिजली विभाग का भी निजीकरण करने और स्मार्ट मीटर लगाने पर भी एस यू सी आई ने निशाना साधा और कहा यह सरकार पूंजीपति लोगों की सरकार है आम जनता से सरकार को कोई लेना देना नहीं है उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह समय रहते आम जनता के हित के कार्य करें अन्यथा प्रदेश की जनता युद्ध स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



