Haryana
Trending

दक्ष प्रजापति जयंती पर रक्तदान शिविर, 27 युवाओं ने किया रक्तदान II

दक्ष प्रजापति जयंती पर रक्तदान शिविर, 27 युवाओं ने किया रक्तदान II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा बुधवार को चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें बतौर मुख्यतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जिंदल ने शिरकत की। इस दौरान 27 युवाओं ने रक्तदान किया, जिन्हे अतिथि व आयोजकों ने बैज लगाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जिंदल ने कहा कि महापुरूषों ने समाज को जरूरतमंदों की सेवा करने का पाठ पढ़ाया था तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए रक्तदान से बड़ी समाजेवा दूसरी नहीं हो सकती। ऐसे में महापुरूषों की स्मृति में रक्तदान करना बेहद सराहनीय सोच है, जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर ना केवल श्री दक्ष प्रजापति महाराज के आदर्शों को श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह जरूरतमंदों के जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से रक्तदान के महत्व और सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. मोनिका सांगवान व नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने बताया कि शिविर में दानदाताओं का उत्साह देखने लायक था। सभी ने स्वेच्छा से आगे बढक़र रक्तदान किया, जो इस बात का प्रमाण है कि समाज में परोपकार की भावना अभी भी प्रबल है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों की जयंती पर आयोजित होने वाले इस प्रकार के शिविर निश्चित रूप से दूसरों को भी ऐसे नेक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होते है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button