Haryana
Trending

दो साल से लंबित पेंशन मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ का प्रदर्शन शुरू II

दो साल से लंबित पेंशन मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ का प्रदर्शन शुरू II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- दो साल से लंबित पड़ी मांगों को लेकर नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ के कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि सातवें पे वेतन आयोग द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन अबतक रिवाइज नहीं की गई है। निगम ने कई कर्मचारियों की ही जबकि 152 कर्मचारियों की पेंशन डिवाइज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हमारी यह लंबित मांग पिछले दो वर्ष से जारी है और जिस पर निगम अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान भी उन्होंने 15 दिन तक धरना प्रदर्शन किया इसके बावजूद भी सरकार ने कोई निर्णय लिया। जबकि सभी विभागों की पेंशन का भुगतान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऑडिट विभाग के द्वारा यह रोक लगाई हुई है। लेकिन यह सिर्फ रिटायर्ड पेंशन कर्मचारियों पर ही क्यों, बाकी कर्मचारियों पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट आदेश दे रखे हैं उसके बाद भी रिटायर कर्मचारियों की लिविंग एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी समय पर नहीं दी गई है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसको लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है और यह अनिश्चितकालीन तक प्रदर्शनजारी रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button