Haryana
Trending

भिवानी के हांसी गेट पर कई दुकानों में लगी आग।।

भिवानी के हांसी गेट पर कई दुकानों में लगी आग।।

भिवानी के हांसी गेट पर कई दुकानों में लगी आग।

रात 2 बजे लगी थी दुकान में आग, चौकीदार ने दुकानदार को सूचना।

प्राथमिक दृष्टि से शार्ट सर्किट से हुआ हादसा।

मौके पर पहुंच 10 दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।

कई दुकानें जलने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के हांसी गेट स्थित बैग की कई दुकानों में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुआं उठाता आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक हांसी गेट की बैग हाउस की कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके कारण दुकानों में रखा सामान भी जल गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस के अनुसार यह हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। शुरूआत में हांसी गेट स्थित बैग हाउस की दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लिए। वहीं पहली व दूसरी मंजिल की दुकानों में भी आग लग गई। इसके कारण यहां हांसी गेट पर कई दुकान चपेट में आ गई। इधर, आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। हिमांशु जैन ने बताया कि सुबह फोन आया कि आग लग गई है। इसके बाद परिवार के लोग पहुंच गए। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची।

दुकानदार ने कहा 50-60 लाख का हुआ नुकसान:-

आसपास के लोग एकत्रित हुए, उन्होंने भी सहयोग किया। ढाई से तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया है। सारा सामान जलकर राख हो गया। ऊपर-नीचे डबल स्टोरी दुकान थी। आग लगने के कारण सबकुछ जलकर राख हो गया। 50-60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उनके भाई के पास चौकीदार का फोन आया था कि दुकान में आग लगी है और धुआं उठ रहा है। इसके बाद उसका भाई दुकान पर आया और शटर खोला तो आग और अधिक बढ़ गई। उनकी ऊपर व नीचे शॉप थी, उसमें काफी नुकसान हुआ है और आसपास की दुकानों में भी नुकसान हुआ है।मुकेश कुमार गर्ग ने बताया उनके पास चौकीदार का फोन आया था कि आपस की आपकी दुकान में आग लगी है। दमकल विभाग को पहले ही फोन किया जा चुका था। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। नीचे की तीन-चार दुकानें ज्यादा जली हैं और ऊपर की दुकानों में भी आग लगी है। जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है फायर ऑपरेटर सुनील ने बताया कि डायल 112 से सूचना मिली की वर्धमान बैग हाउस व मुकेश बैग हाउस के पास आग लगी है। यहां पर आकर देखा तो आग चर्म सीमा पर थी। रात से ही दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए जुटी हैं। वहीं आग पर नियंत्रण करने के लिए दमकल विभाग की दस गाड़ियां बुलाई गई हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button