झगड़ा रोकने पहुंचे थे युवक, ऊपर से बरसने लगीं ईंटें II
झगड़ा रोकने पहुंचे थे युवक, ऊपर से बरसने लगीं ईंटें II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े एवं आपराधिक घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने जवाहर नगर, मंडी आदमपुर में युवकों पर ईंटों से हमला कर घायल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना आदमपुर पुलिस ने मामले में रिजुल उर्फ काकू पुत्र ब्रीजेश कुमार, निवासी नजदीक वाल्मिकी मंदिर, जवाहर नगर, मंडी आदमपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 अगस्त 2026 की रात जवाहर नगर, मंडी आदमपुर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान राहुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी वाल्मिकी बस्ती, जवाहर नगर, मंडी आदमपुर बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने एकत्रित होकर अपने घर की छत पर चढ़कर राहुल व सन्नी पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। ईंट लगने से राहुल तथा सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मंडी आदमपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के संबंध में घायल राहुल के बयान पर थाना आदमपुर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। सहायक उप निरीक्षक रोहताश ने मामले की जांच करते हुए आरोपी रिजुल उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी झगड़े में हिंसा करने तथा किसी व्यक्ति पर जानलेवा तरीके से हमला करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry



