Haryana
Trending

सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान II

सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- 90 दिन तक चालान नहीं भरे तो वाहन होंगे जब्त, यातायात पुलिस भिवानी। सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान आमजनो को यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरूक। सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ डिजिटल चालान भी किए जा रहे। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को शहर के रोहतक गेट चौक पर ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें राहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया। इस जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत चालान किए गए। जिन वाहनों के गेट पर ब्लैक फिल्म लगी हुई मिली उनको तुरत उतारते वाहनों के चालान किए गए। वही इस अवसर पर यातायात SHO सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के दिशा निर्देश पर शहर भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आमजन को यातायात के नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें यातायात के नियमों के बारे में बताया गया है और जिन वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है उनके तुरंत चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन देने से बचना चाहिए जिससे वह खुद के और दूसरे के जीवन को मुश्किल मैं डालें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाया गया तो वाहन जप्त करने के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता पर भी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिन भी वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं वह 90 दिन के अंदर अपना चालान भरे अन्यथा वहां को जप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ डिजिटल चालान काटने का भी यातायात पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है तो वहां चल को को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और अपने वह दूसरों की जान बचानी चाहिए ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button