विधायक केहरवाला ने फिर सदन में उठाई उपमंडल भवन निर्माण की मांग II
विधायक केहरवाला ने फिर सदन में उठाई उपमंडल भवन निर्माण की मांग II


बोले, वर्ष 2014 में हो चुका है नोटिफिकेशन, अभी तक नहीं हुई भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कालांवाली में उपमंडल भवन बनाने की मांग एक बार फिर जोरशोर से उठाई। विधानसभा में स्पीकर से मुखातिब होते हुए विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कालांवाली में एसडीएम पिछले दस सालों से गुरू प्रेमसुख आदिनाथ भक्तिसंघ ट्रस्ट में बैठते हैं जो शहर से काफी दूर पड़ता है। विधायक केहरवाला ने कहा कि उपमंडल भवन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन वर्ष 2014 में हुआ था मगर अभी तक ये मसला अधर में ही है जिससे आमजन को काफी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक वे विपक्ष में हैं मगर भूमि अधिग्रहण प्रकिया में यदि किसी प्रकार की अड़चन आ रही है तो वे सरकार को समुचित जानकारी देने में सहायता देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने स्पीकर के माध्यम से राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द उपमंडल अधिकारी के बैठने के लिए भवन निर्माण करवाए ताकि कालांवाली उपमंडल के तहत आते गांवों के लाखों लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने में आसानी हो।। #newstodayhry @newstodayhry



