Haryana
Trending

एआईएमएसडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिरसा से मिलकर जताया आभार ll

एआईएमएसडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिरसा से मिलकर जताया आभार ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) आॅल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सरदार सविंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिरसा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर विशाल नगर कीर्तन तथा श्री गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, सिरसा में आयोजित विशाल गुरमत समागम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबंधों, अनुशासित व्यवस्था और पूर्ण सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। ये धार्मिक आयोजन रंगरेटे गुरु के बेटे, शिरोमणि जरनैल अमर शहीद धन-धन बाबा जीवन सिंह साहिब (भाई जैता) के 365वें प्रकाश दिहाड़े को समर्पित थे, जिनमें बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण तथा एडिशनल एसपी अर्शदीप सिंह मान का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि नगर कीर्तन के पूरे मार्ग तथा गुरमत समागम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और सेवा-भावना के साथ निभाई गई ड्यूटी अत्यंत सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन के सहयोग से संगत को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण एवं एडिशनल एसपी अर्शदीप सिंह मान को सम्मानपूर्वक सिरोपा भेंट किया गया तथा महान सिख योद्धा शिरोमणि जरनैल अमर शहीद धन-धन बाबा जीवन सिंह साहिब जी का स्वरूप प्रदान कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। संगठन के प्रतिनिधिमंडल में गुरजंट सिंह रोड़ी वाले (मुख्य राष्ट्रीय सिख धर्म प्रचारक, संस्था), सरदार सुखविंदर सिंह खालसा प्रधान ग्रंथ साहिब सत्कार सभा, सरदार गुरमेज सिंह सिरसा एवं सरदार सेवा सिंह भावदीन सदस्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, प्रोफेसर हरजवंत सिंह रानियां तथा जीत सिंह, सरदार बग्गा सिंह सिकंदरपुर, प्रेम सिंह सिकन्दरपुर, पाल सिंह हरिपुरा शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सिरसा पुलिस विभाग के उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद किया, जिन्होंने नगर कीर्तन एवं गुरमत समागम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button