

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में पुराने वाहनों को ईंधन आपूर्ति पर रोक लगाने के बाद में लोगों का सरकार के आदेश के बाद क्या कहना है लोगों से उनका व्यू जाना वहीं लोगों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से जहां एक तरफ पॉल्यूशन पर रोक लगेगी तो वही गरीब लोगों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा क्योंकि गाड़ी आदमी जिंदगी में एक बार लेता है और 10 साल डीजल की गाड़ी और 15 साल पेट्रोल की गाड़ियों पर रोक लगाई जाने के बाद लोगों के अंदर इस फैसले को लेकर काफी रोस दिखाई दे रहा है। वहीं लोगों ने कहा कि सरकार को इसमें 1 साल का समय देना चाहिए वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अभी भी रोड़ों पर एक्सपायर गाड़ियां घूम रही हैं लेकिन सरकार के आदेश के बाद पूरी तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही वहीं कुछ लोगों ने सरकार के इस फैसले को सही भी बताया है तो वही एक व्यक्ति का यह भी कहना है कि उसने अपनी गाड़ी को₹100000 में बिका है जो कि उसकी कंडीशन के हिसाब से अभी भी आगे चल सकती थी और उन्होंने बताया कि पेट्रोल की गाड़ी की लिमिट 20 साल सरकार को करनी चाहिए और डीजल की 15 साल जिससे लोगों को नुकसान ना उठाना पड़े।। #newstodayhry @newstodayhry



