एमएलसी के नाम पर भेदभाव और दलाली का अड्डा बना फरीदाबाद का सिविल अस्पताल II
एमएलसी के नाम पर भेदभाव और दलाली का अड्डा बना फरीदाबाद का सिविल अस्पताल II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद का सिविल अस्पताल यूँ तो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है क्योंकि ना तो यहाँ पर इलाज कराने आए लोगों को पूरा इलाज मिल पाता है ना ही पूरी दवाई, अब एक मामला सामने आया है की यहाँ लड़ाई-झगडे से पीड़ित हुए लोग जब एमएलसी कटाने आते है ताकि पुलिस कार्रवाई की जा सके लेकिन एमएलसी कटवाने आए लोगों को यहाँ कार्यरत कर्मचारी बरगलाते हैं और उनकी एमएलसी नहीं काटते, पूछने पर बोलते हैं की सर्वर नहीं चल रहा, प्रिंटर खराब है या दुसरे कई और बहाने लगाकर लोगो को टरका कर भगा देते हैं, वही यहाँ पर दुसरे प्रदेशों से आये लोगों की एमएलसी काट दी जाती है, सूत्रों के मुताबिक सिविल अस्पताल में दलालों की सक्रीय भूमिका के चलते इस तरह से लोगों के साथ व्यवहार किया जाता है, जबकि इसी अस्पताल में झज्जर मथुरा आगरा अलग-अलग राज्य की MLC काटी जाती है तो फरीदाबाद के लोगों को ही एमएलसी के नाम पर बरगलाया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry



