Haryana
Trending

हरियाणा के फरीदाबाद में रोड रेज को लेकर वकील और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।।

हरियाणा के फरीदाबाद में रोड रेज को लेकर वकील और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।।

फरीदाबाद -(शिवम् शर्मा):- हरियाणा के फरीदाबाद में रोड रेज को लेकर वकील और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वकील के साथ की गई मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। खाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद एनआईटी थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 16 के रहने वाले जसमीत ने बताया कि वह पेशे से वकील है और सेक्टर 12 कोर्ट में बैठते है।  बीते शनिवार की रात को वह अपने साथी के साथ नीलम चौक पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद जब वह वापस जा रहे थे तो कुछ युवकों ने नीलम चौक पर ही रास्ते में गाड़ी खड़ी कर रखी थी। उसने गाड़ी हटाने के लिए हार्न बजाया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे के तोड़े पीडित ने बताया कि आरोपियों ने फोन करके अपने कुछ साथियों को बुला लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ डंडो, लात, थप्पड़, घूसों से जमकर मारपीट की। पीडित ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। इतना ही नही आरोपियों ने घटना का वीडियो बना रहे एक शख्स स्वतंत्र नायक का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस को आता देख हुए फरार मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी पुलिस को देख अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। थाना कोतवाली प्रभारी मनजीत ने बताया कि वीडियो के आधार आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button