Haryana
Trending

पलवल मंडी में मूंग किसानों की बदहाली, नहीं मिल रहा सरकारी रेट II

पलवल मंडी में मूंग किसानों की बदहाली, नहीं मिल रहा सरकारी रेट II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले की मंडियों में किसान अपनी मूंग की फसल को लेकर पहुंच चुका है लेकिन किसानों को उसकी फसल का सरकारी भाव नहीं मिल रहा है। किसानों ने कहा कि अबकी बार जल्दी बारिश आ जाने की वजह से उसकी मूंग की फसल अच्छी नहीं हुई है और उसके बाद उनको फसल का भाव भी ठीक नहीं मिल रहा है। जहां जल्दी बारिश आ जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं यह बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई है क्यों कि जिन किसानों ने मूंग की फसल उगाई थी उन किसानों की फसल बारिश की वजह से खराब हो गई और जहां यह फसल जायदा होनी थी यह बहुत कम हुई है लेकिन उसके बाद उनको सरकारी भाव नहीं मिल रहा है। मंडी में अपनी मूंग की फसल को लेकर पहुंचे किसान दरयाव सिंह और रमेश ने बताया कि उन्होंने बड़े ही उम्मीद से मूंग की फसल की बिजाई की थी और फसल भी अच्छी थी लेकिन जल्दी बारिश होने की वजह से उनकी फसल में काफी नुकसान हो गया है और जितनी फसल खेतों में होने थी उतनी नहीं हुई है और जो फसल बची है उसको लेकर यह मंडी में पहुंचे हैं लेकिन उसके बाद भी उनको उनकी फसल का सरकारी भाव नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मूंग का सरकारी भाव 8768 रुपए है जबकि मंडी में उनकी फसल 3 हजार रुपए से लेकर 6 हजार रुपए में खरीदी जा रही है। उन्होंने बताया कि 6 हजार रुपए में वह फड़क खरीदी जा रही है जिसके अंदर चमक है और सुखी हुई है नहीं तो ज्यादातर 4 हजार रुपए में ही खरीदी जा रही जिससे उनकी फसल की लागत भी नहीं निकल रही है। किसानों ने कहा कि नमी के नाम पर फसल को सस्ते दामों में खरीदा जा रहा है जिससे उनको भारी नुकसान हो रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button