Haryana
Trending

गर्मी में बेहाल दिखीं किरण चौधरी, फाइल से झलते हुए सुनीं जनसमस्याएं I I

गर्मी में बेहाल दिखीं किरण चौधरी, फाइल से झलते हुए सुनीं जनसमस्याएं I I

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्यसभा सांसद शनिवार को भिवानी के दौरे पर रही। इस दौरान गांव दिनोद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राज्यसभा सांसद किरण चौधरी गर्मी से बेहाल दिखी। जब वे लोगों की समस्याएं सुन रही थी तो गर्मी होने के कारण लोगों ने किरण चौधरी को गर्मी से बचाने के लिए कपड़े व फाइल से हवा झोंकी। वहीं नौबत यहां तक पहुंच गई कि खुद किरण चौधरी ने उपस्थित लोगों में से फाइल मांगी और उस फाइल से खुद को हवा करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान गर्मी के कारण किरण चौधरी गर्मी से तरबतर नजर आई। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी शनिवार को भिवानी जिले के विभिन्न गांवों के दौरे पर थी। इस दौरान भिवानी के गांव दिनोद में पहुंचकर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियो को इन समस्याओं का समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें कमीशन नहीं, बढ़िया काम चाहिए। जो कोई अधिकारी तय समय पर काम नहीं करेगा या गड़बड़ी करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तोशाम हल्के के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उमस भरी गर्मी में किरण ने सभी की समस्याएं सुनी और सार्वजनिक कार्यों के प्रपोज की कॉपी लेकर जल्द काम शुरू करने का भरोसा दिलाया। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने सबसे पहले पानी के मुद्दे पर कहा कि एसवाईएल बंसीलाल ने बनवाई थी। पर दुर्भाग्यवश उनके बाद ऐसे नेता आए जिन्होंने इसका राजनीतिकरण किया। पंजाब के सीएम तो सभी राज्यों के पानी के हक पर कुंडली मार कर बैठ गए। किरण ने कहा कि श्रुति चौधरी का प्रयास है कि हरियाणा को उसके हक का पूरा पानी मिले और उसका समान बंटवारा हो। जो अधिकारी, कर्मचारी या ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं करेगा या घटिया निर्माण सामग्री लगाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा किरण चौधरी ने कहा कि तोशाम हल्के के विकास में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। साथ ही दो टूक कहा कि जो अधिकारी, कर्मचारी या ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं करेगा या फिर घटिया निर्माण सामग्री लगाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वो अपने अपने गांवों में जारी विकास कार्यों पर निगरानी रखें और कोई गड़बड़ी हो तो काम रुकवाएं। फिर मैं अपने आप देख लूंगी। किरण चौधरी ने बीपीएल कार्ड धारकों का सूची से नाम कटने पर कहा कि ये योजना मोदी ने अंत्योदय के लिए चलाई है। सक्षम लोग सरकार की फ्री योजना का गलत फायदा ना उठाएं। उन्होंने फिर तोशाम का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए पूर्व मंत्री जेपी दलाल पर कटाक्ष करते हुए ठेठ हरियाणवी में कहा कि हम 10 साल रिते (खाली) रह गए थे। तब बड़े-बड़े नेता व मंत्री आए, बड़े-बड़े दावे किए, पर हुआ कुछ नहीं। पर अब किसी भी गांव में विकास की कसर नहीं रहने दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button