Haryana
Trending
अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत के बाद किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने किया गिरफ्तार II
अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत के बाद किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 05 जुलाई जिला पुलिस सिरसा द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार आपूर्ति के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी साहिल पुत्र फकीर चंद वासी, गांव दडबा कलां, ने माननीय अदालत से अग्रिम जमानत प्राप्त करने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आरोपी को पुलिस द्वारा तफ्तीश में शामिल कर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा किया गया है। प्राथमिक पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि साहिल अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त रहा है। अनुसंधान के दौरान आरोपी के कब्जे से 2000 की राशि भी बरामद की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry



