विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार II
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर थाना नाथूसरी चौपटा में दर्ज अभियोग संख्या 275/2024 धारा 316(2), 318(4) BNS एवं 24 Emigration Act के तहत विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद पुत्र राकेश निवासी खारिया को दिनांक 02 जुलाई 2025 को जयपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में शिकायत अमित पुत्र सतपाल निवासी गिगोरानी द्वारा दी गई थी, जिसमें आरोप था कि प्रमोद समेत राकेश, सुनीता, सीमा व सुभाष ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी की। पूर्व में चार आरोपी राकेश, सुनीता, सीमा व सुभाष पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी प्रमोद के खाते में 2.70 लाख की राशि प्राप्त हुई थी, जिसकी बरामदगी हेतु उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 35,000 की राशि बरामद की है। आगे की पूछताछ व बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry



