Haryana
Trending

गौ-तस्करों से मुठभेड़: अवैध हथियार और पिकअप गाड़ी बरामद।।

गौ-तस्करों से मुठभेड़: अवैध हथियार और पिकअप गाड़ी बरामद।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल में जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में गो-तस्करों के खिलाफ पुलिस के बीच और गो-तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए एक गो-तस्कर को गोली लग गई । पुलिस ने गौ तस्करों से एक अवैध देसी कट्टा, 03 कारतूस, 2 खाली खोल तथा गाय उठाने में प्रयुक्त एक पिकअप को बरामद किया है। पलवल जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और इसी कड़ी में पलवल की सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने पुलिस टीम के साथ गो-तस्करी में शामिल एक तस्कर को मुठभेड़ में धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध हथियार तथा गाय उठाने में प्रयोग की गई एक पिकअप गाड़ी को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 जुलाई 2025 को सुबह, सीआईए में तैनात ASI सुन्दर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ दिन पहले जिला पलवल मे गौ तस्करो द्वारा गायों को उठाने के लिए उनमें टक्कर मारने की वायरल हुई विडियो वाली गाडी पिकअप रंग सफेद जिसके आगे पीछे नंबर नही है आज फिर से वही गाडी गायों की तस्करी के लिये पलवल के हुड्डा सैक्टर-2 मे देखी गई है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज दीपक अपनी पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और अलग-अलग दो रेडिंग पार्टी तैयार कर मौके पर छापेमारी की । गौ तस्करों की पिकअप गाड़ी के चालक ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर गाडी को भगाने की कोशिश की तो गाडी पिकअप अनियन्त्रित होकर सडक पर पडे क्रैशर के ढेर से टकरा गयी। तभी गाडी पिकअप के ड्राईवर ने अपने आप को दोनो साईडो से घिरा देखकर पुलिस टीम पर सीधा फायर किया जो फायर गाडी सरकारी के अगले बम्फर मे लगा। इसके बाद पिकअप गाड़ी में सवार गौ तस्कर उतरकर भागने लगे जिनको पुलिस टीम ने वार्निंग दी की आप फायर मत करो और अपने आपको आत्मसमर्पण कर दो तभी ड्राईवर साईड से भाग रहे गौ तस्कर ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया जिससे पुलिस कर्मी बाल- बाल बचे । पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा व आरोपीयान को काबू करने के लिये cia इंचार्ज दीपक गुलिया एवं ASI सुन्दर ने अपनी- अपनी सरकारी पिस्तौल से आरोपी के पैरो की तरफ एक एक फायर किया जिनसे दाहिने पैर के घुटने मे गोली लगने से घायल होने पर एक को काबू किया लेकिन चार गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काबू किए गए गौ तस्कर की पहचान साकिर पुत्र खुशिया निवासी गांव ग्वारका जिला नूंह के रूप में हुई। इसके अलावा फरार हुए सभी आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है, जो जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें । पुलिस ने बदमाश द्वारा वारदात में प्रयोग किए गए एक अवैध देसी कट्टा, 03 कारतूस, 2 खाली खोल तथा गाय उठाने में प्रयोग की गई एक पिकअप सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा पहचान छुपाने के लिए गाडी पिकअप के आगे पीछे नंबर प्लेट भी नही लगाई हुई है । पीस द्वारा काबू किए गए आरोपी साकिर के खांगाले गए आपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जिला नूह, गुरुग्राम, रेवाड़ी के विभिन्न थानों में गोकसी, पशु क्रूरता अधिनियम, पॉकसो अपराध,चोरी आदि संगीन धाराओं के तहत करीब एक दर्जन यानी (9)मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी साकिर का परिवार गोकसी में लिप्त है। इसके पिता तथा एक भाई के विरुद्ध भी गोकसी के साथ कई संगीन धाराओं के 20 से अधिक मामले दर्ज है तथा इसका भाई आजाद अभी पुलिस गिरफ्त से फरार है।पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि इस वारदात के संबंध में थाना शहर पलवल में एक अन्य मामला सरकारी कार्य मे बाधा डालकर, अवैध हथियार से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर करके व गाडी की पहचान छुपाकर आगे पीछे नंबर प्लेट ना लगाने कि संबंधित धाराओं के तहत अलग से पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि गो-तस्करी से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबीश दी जा रही है।पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ पर जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि पुलिस गो-तस्कर अपराधियों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश देते हुए कहती है कि गो-तस्करी अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गो-तस्करी पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए पलवल पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की रडार पर अभी भी कई गो-तस्कर अपराधी है जिन पर भी जल्दी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबीश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button