छात्र निशांत की दर्दनाक मौत, फरीदाबाद की बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड।।
छात्र निशांत की दर्दनाक मौत, फरीदाबाद की बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड: घर छोड़ने से पहले पिता को किया कॉल; बोला- मैं जा रहा हूं हरियाणा के फरीदाबाद में एक छात्र ने सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी में बिल्डिंग के छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सेक्टर-85 स्थित पार्क इलाइट सोसाइटी निवासी निशांत के रूप में हुई है। पुलिस अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लगा पाई है पुलिस का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है।फरीदाबाद के सेक्टर-85 स्थित पार्क इलाइट सोसाइटी का रहने वाले निशांत (17) एक निजी स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र था। सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे निशांत ने अपने पापा जितेन्द्र गर्ग को कॉल किया और कहा कि मैं जा रहा हूं।जिसके बाद वह कॉल कट करके घर से निकल गया। करीब 7 बजे निशात ने सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी में प्रवेश किया। जिसके बाद निशांत ने टावर नंबर 2 की बिल्डिंग के छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी।3 किलोमीटर की दूरीसेक्टर-85 स्थित पार्क इलाइट सोसाइटी और सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी में करीब 3 किलोमीटर का फासला है। निशांत के पापा नोएडा में एक MNC कंपनी में काम करते है। बीपीटीपी थाना के एसएचओ अरविंद ने बताया कि सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर के जेब में रखे क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से सिम निकालकर दूसरे मोबाइल फोन में लगाया गया। फिर उसके पिता को कॉल की गई। जिसके बाद परिजन सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी पहुंचे।लिफ्ट से छत पर पहुंचानिशांत सोसाइटी में लगी लिफ्ट से छत पर पहुंचा था। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में निशांत को देखा गया था। लिफ्ट में देखा जा रह है कि निशांत को कोई बार -बार फोन कर रहा है, लेकिन निशांत फोन को काट रहा है। छत पर पहुंचे पर निशांत लिफ्ट से निकल जाता है।12 वीं क्लास का छात्र थामृतक निशांत के पिता ने बताया कि वह 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इससे पहले 11 वीं क्लास में उसने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार की तरफ से उसके ऊपर किसी तरह का प्रेशर नही था। निशांत परिवार में सभी के साथ अच्छे से रहता था। दोस्तों में वह सबके साथ अच्छा था।पुलिस मामले की जांच में जुटीबीपीटीपी थाना पुलिस इंचार्ज अरविन्द ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड के कारणों के बारे में अभी पता नही चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि निशांत यहां कैसे पहुंचा और सुसाइड क्यों किया।। #newstodayhry @newstodayhry



