हत्या केस में वांछित आरोपी पकड़ा गया, देसी पिस्टल और कट्टा समेत जिंदा रौंद बरामद।।
हत्या केस में वांछित आरोपी पकड़ा गया, देसी पिस्टल और कट्टा समेत जिंदा रौंद बरामद।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी अवैध असले सहित गिरफ्तार 1 देसी पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 3 जिन्दा रौंद बरामद । कुरुक्षेत्र पुलिस ने हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी को अवैध असले सहित किया गिरफ्तार। अपराध अन्वेषण शाखा-1 टीम ने हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी रोहित कुमार उर्फ़ दीपू वासी गऊचराण पेहवा को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 1 देसी पिस्टल,1 देशी कट्टा व 3 जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 7 जुलाई 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार,पीएसआई विनय कुमार, सिपाही सतबीर सिंह विकास व चालक एसआई ईश्वर सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में सैक्टर-10 नया बस अड्डे के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहित कुमार उर्फ़ दीपू वासी गऊचराण पेहवा के पास अवैध असला है जो सैक्टर-10 मार्किट के पार्किंग में किसी के इंतजार में खड़ा है। अगर सैक्टर-10 मार्किट के पास बनी पार्किंग में पहुंचकर निगरानी की जाये तो रोहित अवैध असले सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने सैक्टर-10 मार्किट बनी पार्किंग पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक नौजवान लडका सैक्टर-10 मार्किट की पार्किंग में घुमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर लड़के को काबू करके पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित कुमार उर्फ़ दीपू वासी गऊचराण पेहवा बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देसी पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 3 जिन्दा रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 2 दिसम्बर 2024 को पेहवा वासी राहुल की हत्या हुई थी। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी वांछित रोहित हत्या मामले में मुख्य आरोपी था और पुलिस को इसकी तलाश थी। हत्या मामले में इससे आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बाबा वासी सतौडा वा जसविन्द्र सिंह उर्फ सेठी वासी साम्भली जिला करनाल व मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी रोहित कुमार उर्फ़ दीपू हत्या मामले में वांछित था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



