Haryana
Trending

धर्म, दान और समर्पण का संगम: लायन्स क्लब का शिवपुरी में सेवा समर्पण।।

धर्म, दान और समर्पण का संगम: लायन्स क्लब का शिवपुरी में सेवा समर्पण।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- अन्न का दान करने से मन को संतुश्टि मिलती हैं और इससे उत्तम और कोई दान नही हो सकता। इसलिए हमें लंगर-भण्डारे में ज्यादा-से-ज्यादा सहयोग करना चाहिए ताकि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में शिवपुरी के बाबा ब्रहम्चारी को एक साल का राशन भेंट करते हुए बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दान करने से व्यक्ति के बुरे कर्मों को नाश होता है और पुण्य क्रम में वृद्धि होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि दान करने से पिछले जन्म के पाप भी धुल जाते हैं और इंसान का मन शांत हो जाता हैं तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि हमें सुपात्र को दान देना चाहिए और अपना कर्म नि:स्वार्थ भाव से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दान करके हम धर्म का पालन करते हैं और हमारी समस्याओं का समाधान भी होता है तथा स्वास्थ्य भी ठीक रहता हैं तथा इसके साथ-साथ घर में सुख-शांति एवं समृद्धि भी आती हैं। इस अवसर पर शिवपुरी के बाबा ब्रह्मचारी को एक साल का राशन जिसमें आटा, चावल, दाल-चीनी, तेल, मसाला वितरित किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी के बाबा ब्रह्मचारी ने लायन्स क्लब के समाजसेवी कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि लायन्स क्लब सिरसा अमर बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं जिसके लिए मैं उनको साधुवाद देता हॅूं और भविष्य में भी यह क्लब इसी प्रकार समाज-सेवी कार्य करती रहेगी। इससे पूर्व लायन्स क्लब सिरसा अमर के प्रधान लायन मोहित मैहत्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और क्लब द्वारा किए जा रहे समाज-सेवी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, प्रधान मोहित मैहत्ता, अमर साहुवाला, रितुन साहुवाला, नीलम साहुवाला, पारूल, रीना, भावना, पुनीता, हर्शिता, मोहित, नवजोत, दीप, विक्रम, संदीप, नवीन, रविन्द्र एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button