स्व. श्री भीखम चंद गोयल की प्रतिमा अग्रवाल सेवा सदन में लगेगी – गोबिन्द कांडा।।
स्व. श्री भीखम चंद गोयल की प्रतिमा अग्रवाल सेवा सदन में लगेगी – गोबिन्द कांडा।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री अग्रवाल सभा (रजि.) सिरसा की एक बैठक गत दिवस अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल सेवा सदन के संरक्षक एवं श्री तारा बाबा चैरीट्रेबल ट्रस्ट के मुख्य सेवक श्री गोबिन्द काण्डा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह जानकारी साहुवाला वैलफेयर ट्रस्ट के प्रधान भवानी शंकर ने दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यातिथी श्री गोबिन्द काण्डा ने कहा कि स्वं श्री भीखम चंद जी गोयल ने श्री अग्रवाल सभा (रजि.) सिरसा के लिए मृत्यु तक काम करते रहें और उन्होंने अपना सारा जीवन श्री अग्रवाल सभा के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वं श्री भीखम चंद जी गोयल ने पूरी उम्र संघर्श किया और अग्रवाल समाज और अग्रवाल सभा के लिए सारा दिन लगे रहते थे तथा उनका जीवन संघर्शमय था। मुझे आज यह घोशणा करते हुए अपार खुशी हो रही हैं कि स्वं श्री भीखम चंद जी गोयल जी की प्रतिमा आने वाले समय में अग्रवाल सेवा सदन में लगाई जाएगाी। श्री गोबिन्द काण्डा जी ने जब अग्रवाल सेवा सदन में स्वं श्री भीखम चंद जी गोयल की प्रतिमा लगाने के बारे में घोशणा की तब पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि स्वं श्री भीखम चंद जी गोयल की प्रतिमा लगाने की घोशणा होने पर साहुवाला वैलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी रमेश साहुवाला, प्रधान भवानी शंकर गोयल, सचिव अमित गोयल, कोशाध्यक्ष विजय कुमार गोयल, अशोक कुमार गोयल, कृश्ण गोयल, राज कुमार साहुवाला, कमल गोयल, राजेश गोयल, पवन साहुवाला, पवन गोयल, करण साहुवाला, हेमन्त गोयल, राजेष कुमार, हिमान्शु गोयल एवं पूरे साहुवाला परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन के पदाधिकारी एवं ट्रस्टी व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



