Haryana
Trending

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस का परम दायित्व है।।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस का परम दायित्व है।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने डिंग व ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंवरपुरा,कोटली व नीमला में पंचायती राज के 6 पोलिंग बूथों जबकि ब्लॉक समिति के 7 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव संपन्न करवाए गए । पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपचुनाव में बेहतरीन ड्यूटी का निर्वहन करने पर उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस का परम दायित्व है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हैं और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटते हैं। जिला पुलिस ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के उद्देश्य से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां संबंधित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही थीं और पल-पल की जानकारी ले रही थीं । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उप चुनावों में सभी पुलिसकर्मियों ने एक बेहतर सामंजस्य स्थापित कर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी बेहतर ड्यूटी के लिए बधाई दी और कहा कि पुलिस द्वारा निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस जवानों ने सेवा सुरक्षा एवं सहयोग का बेहतर ढंग से अपने कर्तव्य निर्वहन कर सुरक्षा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की जहां भी ड्यूटी लगे वहां आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें तथा असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें ताकि आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button