madhya pradesh
Trending

नगर ईसागढ़ में वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की 194वीं जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई II

नगर ईसागढ़ में वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की 194वीं जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई II

नगर ईसागढ़ में वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की 194वीं जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई:-
अशोक नगर-(पवन कुमार लोधी):- ईसागढ़ लोधी समाज ईसागढ़ द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की 194 वी जन्म जयंती 16 अगस्त को मनाई जाती है लेकिन इस बार कृष्ण जन्मोत्सव होने से इस जन्म उत्सव को 19अगस्त को श्री अभय दाता हनुमान मंदिर पेट्रोल पंप के सामने मनाया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदेरी विधायक दादा जगन्नाथ सिंह रघुवंशी जी रहे साथ ही लोधी समाज के सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिको ने शिरकत की जो की चंदेरी, बडेरा, जंघार, ठेका, बुडेरा ,छपरा, डेलकावर, गहोरा ,बमनावर ओर बहेरिया एवं ईसागढ़ से आए हुए थे जिसमे लोधी समाज द्वारा कई वर्षों से वीरांगना अवंती बाई लोधी पार्क निर्माण कराए जाने की मांग को पूरा करने के लिये लोधी समाज ने एक जुटता दिखाई शासन प्रशासन द्वारा उनकी इस मांग को स्वीकार करने की अनुमति के लिए ग्राम पंचायत आकलोन का ठहराव प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर ही शासन प्रशासन इस पार्क की अनुमति प्रदान कर सकती है इसको लेकर लोधी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता सरपंच प्रतिनिधि कपिल लोधी से मिलने पहुंचे जहां समाज संगठन द्वारा इस ठहराव प्रस्ताव की मांग की तब जाकर सरपंच प्रतिनिधि कपिल लोधी समाज के लोगो के समक्ष अपनी सहमति देने का आश्वासन दिया तो लोधी समाज में इस भव्य मांग को पूरा करने का संकल्प लिया इसमें संघर्ष करने वाले दुष्यंत पढ़ैरिया ने कहां की हम करीब 30 वर्षों से इस स्थान पर वीरांगना अवंती बाई लोधी पार्क बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे लेकिन जगह का प्रस्ताव अधर में लटका पड़ा था जो आज पूरा हुआ है जिससे आगामी समय में यहां एक भव्य पार्क का निर्माण होगा जो सर्व समाज के लिये बैठक करने के लिए उचित स्थान होगा इसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा और एक भव्य पार्क का निर्माण होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button