नालों की सफाई के दौरान ड्रोन से वीडियो ग्राफी करवाई गई।।
नालों की सफाई के दौरान ड्रोन से वीडियो ग्राफी करवाई गई।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- 1 महीने पहले हुई वर्षा के बाद नगर निगम आया हरकत में ड्रोन से रखी जा रही है सफाई कार्यो की निगरानी,नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी यमुनानगर नगर निगम अब हरकत में आया है, एक महीने पहले भारी वर्षा के बाद शहर जल मग्न हो गया था। जिसके चलते नगर निगम के अधिकारियों ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सारे शहर में दोबारा से सफाई करवाई। नालों की सफाई के दौरान ड्रोन से वीडियो ग्राफी करवाई गई। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी का कहना है कि उस समय अचानक कुछ ही समय में 118 एम एम वर्षा हुई थी। जिसके बाद काफी इलाकों में पानी जमा हो गया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद सभी नालों की सफाई करवाई गई है। और ड्रोन से उसकी चेकिंग की गई है ।इस बार मानसून में लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएग नगर निगम ने बाकायदा सफाई कार्यों के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। और विशेष कर ऐसे इलाकों में जहां वीडियो रिकॉर्डिंग संभव नहीं थी ड्रोन के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई है। ताकि नाले साफ हो और मानसून में लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।। #newstodayhry @newstodayhry



