Haryana
Trending

सतनाम सिंह ने UGC-NET JRF में हासिल की 98.9 परसेंटाइल II

सतनाम सिंह ने UGC-NET JRF में हासिल की 98.9 परसेंटाइल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव भंगू के सतनाम सिंह ने पंजाबी विषय में UGC-NET JRF परीक्षा में 98.9 परसेंटाइल के साथ हासिल की शानदार सफलता गांव भंगू निवासी सतनाम सिंह, पुत्र श्री ओम प्रकाश ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए UGC-NET JRF (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन – जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा में पंजाबी विषय से 98.9 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

इस परीक्षा का परिणाम 21 जुलाई को घोषित हुआ। सतनाम सिंह ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के, केवल स्व-अध्ययन और अपने अध्यापकों के दिशा-निर्देशों और आशीर्वाद से प्राप्त की। वे अपनी इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय अपने शिक्षकों को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफल होने का आत्मविश्वास और दृष्टि प्रदान की।

सतनाम सिंह का यह कहना है कि:-

“मेरी सफलता व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम तो है ही, लेकिन मेरे गुरुओं की शिक्षाएं, निरंतर मार्गदर्शन और उनके विश्वास ने मेरी यात्रा को सही दिशा दी। मैं अपने सभी अध्यापकों का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूँ।”उनकी इस कामयाबी से न केवल उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे गांव में भी खुशी की लहर है। स्थानीय स्कूलों और शिक्षा प्रेमियों ने इसे नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बताया है।

UGC-NET JRF परीक्षा शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। सतनाम सिंह की इस सफलता से न सिर्फ सिरसा जिला गौरवान्वित हुआ है, बल्कि यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार छात्रों के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत बनेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button