गांव सूरतिया में नरमा फसल प्रबंधन बारे किया जागरूक।।
गांव सूरतिया में नरमा फसल प्रबंधन बारे किया जागरूक।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- गांव सूरतिया में नरमा फसल प्रबंधन बारे किया जागरूक। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सिरसा खंड बड़ागुढ़ा द्वारा गांव सूरतिया में पी.सी.सी.एच. योजना के तहत नरमें की फसल पर किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें किसानों को नरमा फसल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग से खंड तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार ने किसानों को नरमा फसल का अधिक उत्पादन लेने के लिए आगामी सप्ताहों में किए जाने वाले कृषि कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने कपास में सफेद मक्खी की रोकथाम के लिए नीम आधारित कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे नरमें की अच्छी पैदावार लेने के लिए उन्नत किस्मों के उपयोग के अलावा निराई-गुड़ाई द्वारा पौधों की जड़ों में हवा के संचार को सुनिश्चित करें। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुधीर कुमार ने नरमें की फसल में गुलाबी सुंडी के नियंत्रण के लिए आवश्यक कीटनाशकों के बारे में जानकारी दी। इस किसान प्रशिक्षण शिविर में बायर क्राप साइंस कम्पनी से लक्ष्मन ठाकुर ने किसानों से आग्रह किया की वह अपने नरमें की फसल में फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग करें व आर्थिक नुकसान कगार की स्थिति पर ही कीटनाशकों का छिड़कांव करें। सहायक तकनीकी प्रबंधक पुनीत ने किसानों को सरकार की विभिन्न स्कीमों जैसे कि देसी कपास की बिजाई, धान की सीधी बिजाई, मेरा पानी मेरी विरासत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया जिसके लिए किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसान कल्याणकारी स्कीमों का लाभ मिल सकें। कृषि पर्यवेक्षक राम सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-के.वाई.सी. ज़रूर करवाये जिसके लिए किसान अपने नजदीकी सी.एस.सी. कम्प्यूटर सेंटर या डाकघर में जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकतें हैं। इस बारे अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित खंड कृषि कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। इस किसान प्रशिक्षण शिविर में कृषि विभाग से गुरप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



