कुरुक्षेत्र कार ने मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के ऑटो को मारी टक्कर।।
कुरुक्षेत्र कार ने मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के ऑटो को ने मारी टक्कर।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र कार ने मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के ऑटो को ने मारी टक्कर। सुबह स्कुल के बच्चो के साथ हुआ हादसा। ऑटो में स्कूल जा रहे थे बच्चे और स्टाफ। 4 स्कूल बच्चे, टीचर समेत चपड़ासी और ऑटो ड्राइवर को लगी चोट। पूर्व डीसी सुमेधा कटारिया का है मूक-बधिर स्कूल। जिला के सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज, कुरुक्षेत्र में लघु सचिवालय रोड पर तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मूक-बधिर बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट हादसे में ऑटो में 4 स्कूल बच्चे, टीचर समेत चपड़ासी और ऑटो ड्राइवर को लगी चोट घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये स्कूल डीसी रहीं सुमेधा कटारिया का है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर अशोक कुमार मूक-बधिर स्कूल के बच्चे और स्टाफ को नए बस अड्डे से लेकर सुंदरपुर स्कूल लेकर जा रहा था। जैसे ही लघु सचिवालय रोड पर आकाशवाणी कुरुक्षेत्र के पास पहुंचे तो स्कोडा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो डिवाइडर से भिंड गया और चीख पुकार मच गई। एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और घटना की सूचना एम्बुलेंस और डायल-112 को दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सीडेंट में 4 बच्चे हर्ष (10), जसमीत (11), आयुष (9), ड्राइवर अशोक कुमार, स्कूल प्रिंसिपल, 2 टीचर और चपरासी को जख्मी हो गए। जांच अधिकारी SI धीर सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार के अंदर लाठी बिंडे भी मिले है।। #newstodayhry @newstodayhry



