Haryana
Trending

लायन्स क्लब सिरसा अमर की पहल, हरियाली बढ़ाने के लिए 500 पौधों का वृक्षारोपण अभियान शुरू II

लायन्स क्लब सिरसा अमर की पहल, हरियाली बढ़ाने के लिए 500 पौधों का वृक्षारोपण अभियान शुरू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पेड़-पौधे लगाना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं तथा वृक्षारोपण प्रदूषण को कम करने में भी मद्द करता हैं जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में जनपद 321 ए3 के गर्वनर लायन विशाल वडेरा के आह्वान पर वृक्षारोपण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाना प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी बहुत जरूरी हैं और पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती हैं और ये हमें छाया प्रदान करते हैं जिससे हमें ठंडक मिलती हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि भारत में पहला वन-महोत्सव 1950 में हुआ था जिसकी शुरुआत उस समय के किसी मंत्री डा. कन्हैया लाल माणिक लाल मुंशी ने की थी। उन्होंने कहा कि पेड़ों के बिना धरती पर जीवन असम्भव हैं क्योंकि इन्हीं से हमें फल, फूल, लकड़ी, भोजन, सब्जियों और दवाइयां भी मिलती हैं तथा ये पृथ्वी की जीवन रेखा हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि पेड़ों से हमें शीतल रहने की सीख मिलती हैं क्योंकि बिना किसी लाभ-हानि के रास्ते में आते-जाते लोगों को छाया प्रदान करते हैं उसी प्रकार हमें भी दूसरों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पेड़ प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जीवित रहते हैं और बढ़ते रहते हैं और उसी प्रकार हमें भी जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए और कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों को बचाने के लिए हमें अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने चाहिए, मौजूदा पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए और इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए। इस अवसर पर 51 गमले वितरित किए गए तथा 50 नए पौधे लगाए गए तथा सभी ने यह निर्णय लिया कि शहर को हरा-भरा करने के लिए लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा 500 पौधे आगामी माह में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर कश्मीर कम्बोज, विजय कुमार, संदीप कुमार, अमर साहुवाला, सी.ए. रीतुन साहुवाला, प्रणव साहुवाला, रविन्द्र, कान्ता गर्ग, नीलम साहुवाला, पायल सेतिया, रीना, पारूल उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button