रोहतक की किला रोड पर नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों में भारी रोष II
रोहतक की किला रोड पर नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों में भारी रोष II

रोहतक-(विकाश ओहल्यान):- आज रोहतक शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजार किला रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण को लेकर पीला पंजा चला। दरअसल पूरे हरियाणा में नगर निगम,नगर परिषद और नगर पालिकाओं के द्वारा बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की जा रही है। वहीं रोहतक में भी नगर निगम द्वारा सड़क किराने फड़ी रेहड़ी स्टाल लगाने वालों पर कार्यवाही की अब उन दुकानदारों पर भी कार्यवाही नगर नहीं द्वारा की जा रही जिन्होंने अपनी दुकानों के आगे स्लैब,होर्डिंग, बोर्ड्स लगाए हुए है उन सभी को हटाने की मुहिम चलाई हुई है। आज सुबह चार बजे नगर निगम की टीम जेसीबी यानी के पीले पंजे और भारी पुलिस के साथ शहर के किले रोड पर दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया गया। डीएसपी लेवल का अधिकारी के नेतृत्व यह अतिक्रमण हटाने काम किया गया है। जब सुबह अतिक्रमण को लेकर पता चला जब तक नगर निगम ने अपना काम खत्म कर दिया था। रोहतक शहर का सबसे व्यस्त और पुराना बाजार है किला रोड जोकि नगर निगम की कार्यवाही के बाद उजड़ा उजड़ा नजर आया। दुकानदारों में काफी रोष है उन्होंने कहा को नगर निगम के नोटिस मिले थे मगर नगर निगम कमिश्नर और बीजेपी के पूर्व मंत्री से बातचीत चल रही है उन्होंने कोई भी ऐसी कार्यवाही नहीं होने का आश्वासन दिया मगर सुबह सुबह यह कार्यवाही कर दी। दुकानों को उजाड़ दिया है। अभी इस कार्यवाही से पूरा बाजार का काम चौपट हो गया है। कम से कम छह महीने लग जायेगे। हम दुकानदार है व्यापारी इतनी पुलिस लाने की क्या जरूरत थी यह जो किया वह गलत किया हम राजनीति का शिकार हो गए है।। #newstodayhry @newstodayhry



