Haryana
Trending

यमुनानगर में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, गुमथलाराव से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब बरामद II

यमुनानगर में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, गुमथलाराव से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब बरामद II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर जिले के गुमथलाराव गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब की संकड़ो लीटर खेप बरामद की है। यह मामला जठलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, गांव वालों को लंबे समय से इलाके में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर शक था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जठलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कच्ची शराब की अवैध भट्टी को सील करते हुए शराब को कब्जे में ले लिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अवैध भट्टी कब से चल रही, लेकिन शराब भट्टी का मालिक गुमथला राव का मंजीत सिंह है जंहा से दो ड्रम कच्चा लहान मिला है, वंही दूसरी जगह करनेल सिंह के घर से भी कच्ची शरब बरामदा की गई । पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब और कंहा कहां बनाई जा रही है , इसे कहां सप्लाई किया जाना था और इस धंधे के पीछे ओर कौन लोग हैं। इस पूरे मामले में एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त समाज अभियान के अंतर्गत अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जठलाना पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से यह कार्रवाई संभव हो पाई है और पुलिस प्रशासन आगे भी इस तरह की सूचना पर सख्त कार्रवाई करता रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर उनके आस-पास इस तरह की कोई गतिविधि हो रही है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और बाकि दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। बता दे कि यमुनानगर के गुमथलाराव क्षेत्र में दो जगहों से संकड़ो लीटर कच्ची शराब पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना यमुनानगर में हुई 2023 के जहरीली शराब कांड की याद दिलाती है, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी। उस समय भी इसी तरह की मिलावटी शराब लोगों की मौत का कारण बनी थी। हालांकि उस कांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अब फिर से कच्ची शराब की खेप मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों को डर है कि कहीं इस बार भी शराब में कोई खतरनाक मिलावट तो नहीं की गई है। प्रशासन को चाहिए कि वह समय रहते जांच कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button