युवक पर जानलेवा हमला और चेन लूट, दो आरोपी गिरफ्तार II
युवक पर जानलेवा हमला और चेन लूट, दो आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार व न्यायिक हिरासत मे भेजे । जिला सिरसा के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र में दिनांक 10.06.2025 को पैसों के लेन-देन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मुदई मुकेश पुत्र हंसराज निवासी नीमला ने बयानों में बताया कि रामलीला ग्राउंड के पास पहले धीरज व अन्य ने मारपीट कर उसकी चांदी की 12 तोला चेन छीन ली तथा बाद में कई अन्य व्यक्तियों ने हथौड़े व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा न0 204/2025 धारा 110, 115(2), 126(2), 351(3), 190, 191(2), 191(3) BNS के तहत दर्ज कर आरोपियों की पहचान व पता जोड़ी की गई। अनुसन्धान अधिकारी PSI गगनदीप सिंह ने जांच करते हुए राजकुमार उर्फ निंजा पुत्र चंद्रभान व राजेंद्र उर्फ कमांडर पुत्र रामेश्वर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार की ।दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



