एकता में शक्ति: वैश्य समाज की मंथन बैठक में संगठन और जनसंख्या पर जोर II
एकता में शक्ति: वैश्य समाज की मंथन बैठक में संगठन और जनसंख्या पर जोर II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिस जाति में मेल होगा उसके घर में खेल होगा, जिस जाति में फूट होगी उसके घर में लूट होगी। यह निचोड़ है बीती रात हरिद्वार के भूपत वाला स्थित राधा कृष्ण धाम में आयोजित अग्रवाल वैश्य समाज की मंथन बैठक का। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, भाजपा के जिला प्रभारी पंकज जैन, गुरुग्राम के युवा नेता नवीन गोयल, वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि परिवार नियोजन के नाम पर हम दो हमारे दो, की नीति लागू की गई लेकिन वह नीति अब हम एक हमारा एक पर आ गई है जो ठीक नहीं है। नरेश बंसल ने कहा कि वर्तमान में जो हालात बन रहे हैं ऐसे में वैश्य समाज की मनी पावर भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि आज समाज की इमेज इतनी अच्छी है की कोई संस्था, कोई पार्टी, कोई दल समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष बना या ना बनाएं लेकिन कोषाध्यक्ष इसी समाज से बनता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे भारत में घूमने का अवसर मिला है और वह बता सकते हैं कि 36 राज्यों में से 25 से ज्यादा राज्यों में भाजपा के कोषाध्यक्ष इसी समाज से हैं उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज समाज में संतान कम हो रही है जिस कारण मैनपॉवर घटने लगी है। उन्होंने कहा कि समय के साथ मिलकर कदम बढ़ाना सीखना चाहिए। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक घर में अगर दो बच्चे भी हैं तो एक बच्चे को समाज और राजनीति के प्रति कार्य करने के लिए छोड़ देना चाहिए और एक बच्चे को घर परिवार संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी कवि ने कहा है संगठन गढ़े चलो सुपात्र पर बढ़े चलो भला हो जिसमे देश का वह सब काम किए चलो। सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सीधे शब्दों में अपने सांसद होने के पीछे अग्रवाल समाज का समर्थन होना बताया। उन्होंने कहा कि अगर अग्रवाल समाज के साथ नहीं मिलता तो वह कभी भी संसद नहीं बन सकते थे। उन्होंने कहा कि सोनीपत, जींद, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, गोहाना हर क्षेत्र में उन्हें अग्रवाल समाज का पूरा समर्थन मिला है। अग्रवाल समाज की इस बात के लिए भी प्रशंसा की थी जो भी संस्थान बनते हैं उनमें 99 प्रतिशत भूमिका अग्रवाल समाज की होती है। इस समाज के सहयोग के बिना मंदिर, धर्मशाला, आश्रम, गौशाला नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि अगर अग्रवाल समाज अग्रसेन जी के विचारों पर चलता रहेगा तो निश्चित तौर पर समाज का भला होगा और जब अग्रवाल समाज का भला होगा तो देश का भी बहुत भला होगा। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि देश की राजनीति में जिस प्रकार से आज क्षेत्रवाद, पहाड़वाद मैदानीवाद आ रहा है वह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि इसी पहाड़ वाद के कारण प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने नरेश बंसल को सीधे शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में भी वैश्य समाज का 7 फीसद वोट बैंक है। अगर इस प्रकार से समाज की अनदेखी होगी तो समाज आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेगा। सिरसा से आकाश चाचाण ने कहा कि आज देश में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठान कम हो रहे हैं और यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिर गिने जाते हैं। समाज के सिर कम हो रहे हैं और हमें इस दिशा में सोचना होगा।। #newstodayhry @newstodayhry



