Haryana
Trending

13 समर्सिबल मोटर, गैस कटर और वाहन सहित तीन चोर गिरफ्तार II

13 समर्सिबल मोटर, गैस कटर और वाहन सहित तीन चोर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – समर्सिबल मोटर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान 13 मोटरे, 1 गैस कटर (ताले काटने हेतु प्रयोग में लाया गया)1 ऑक्सीजन सिलेंडर (गैस कटर के साथ प्रयुक्त उपकरण). चोरी में ,प्रयुक्त वाहन (मारुति ईको वैन) बरामद थाना रानियां पुलिस ने समर्सिबल मोटर चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 13 समर्सिबल मोटरें, एक गैस कटर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर तथा चोरी में प्रयुक्त एक मारुति ईको वैन (HR-63D-7905) बरामद की गई है। श्री संजीव कुमार उप पुलिस अधीक्षक ऐलनाबाद ने बताया कि दिनांक 14.07.2025 को निर्मल सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी गांव ओटु ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान “राजा साहिब समर्सिबल स्टोर”, सेन्ट्रल बैंक के सामने स्थित है, के ताले काटकर अज्ञात चोरों ने रात के समय लगभग 15-20 पुरानी समर्सिबल मोटरें चोरी कर लीं। शिकायत पर थाना रानियां में मुकदमा संख्या 357/2025, धारा 305/331(4) BNS के तहत दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा की गई। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा साइबर सेल की सहायता ली गई। दिनांक 18.07.2025 को गुप्त सूचना पर पुलिस ने घग्घर बाईपास पर एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें 13 समर्सिबल मोटरें व अन्य उपकरण गाडी सहित बरामद हुए। मौके से तीन युवकों को काबू किया गया जिनकी पहचान राजेन्द्र सिंह उर्फ राजु पुत्र काला सिंह निवासी बामणवाला प्लॉट, जिला फतेहाबाद गुरजंट सिंह उर्फ बाढ़ी पुत्र जसवंत सिंह निवासी सहेदापाला, जिला मानसा (पंजाब). जगसीर सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी बामणवाला, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। तीनों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button