Haryana
Trending

कुरंगावाली में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, लोगों ने उठाई पुनर्निर्माण की मांग II

कुरंगावाली में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, लोगों ने उठाई पुनर्निर्माण की मांग II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव कुरंगावाली धार्मिक नगरी में गुरुद्वारा साहिब, राजकीय विद्यालय , बस स्टैंड तथा ऐतिहासिक पुरातन बाबा रामदेव जी धाम से होते हुए आगे खेल मैदान व नये गुरु घर तक जाने वाली वर्षों पहले बनी सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। जिसके बाद अब नये सिरे से दोबारा बनाने के लिए लोगों द्वारा मांग उठने लगी है। लोगों की ये मांग जायज़ भी है क्योंकि गुरूद्वारा साहब व राजकीय विद्यालयों के पास से लेकर आगे तक वर्षों पहले बनी सड़क अब जर्जर हो चुकी है। स्कूल जाते बच्चों को भी बहुत परेशानी होती है समय के अनुसार लोगों ने सड़क किनारे स्थित अपने अपने घरों को भरती डालकर ऊंचा उठा लिया है। अतः ऊंची नीची जगह पर बारिश के दौरान जलभराव जैसी स्थिति बन जाती है। जिससे यहाँ आसपास घरों और आम लोगों को ही आने जाने में दिक्कत आती है। यदि इस सड़क पर दोबारा नये सिरे से बनाया जाए तो इस समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को इस रास्ते आते जाते सुविधा होगी। सड़क निर्माण कार्य को लेकर गांव के गणमान्य, सामाजिक, धार्मिक, ग्राम पंचायत, राजनीतिक, दोनों गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी सदस्यों और बाबा ठाकुर दास तथा रामदेव मंदिर कमेटी सदस्यों व बाबा बुध सिंह खालसा जिला शांति समिति मैबर सिरसा ,अमनदीप सिंह ,जिंदर सिंह , जसकरण सिंह, मास्टर हलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह नम्बरदार , कुलदीप सिंह , पंच गुरपाल सिंह व दुकानदारों की तरफ से इस सड़क निर्माण कार्य को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार से मांग है कि इस सड़क के निर्माण कार्य सबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर यहाँ पर पानी की उचित निकासी का प्रबंध कर नये सिरे से सड़क का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके बारिश के दौरान जगह जगह खड़े रहते किचड़ युक्त पानी से निजात मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button