Haryana
Trending

नागोकी विद्यालय में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह II

नागोकी विद्यालय में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- खंड के गांव नागोकी में 15 अगस्त, शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार कुंडू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी वहीं ग्राम पंचायत नागोकी सरपंच सुखपाल कौर, प्रतिनिधि गुरमीत सिंह, प्रधानाचार्या सविता दुग्गल , मुख्य शिक्षिका श्याम देवी व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विद्यालय के स्काउट्स ने कब मास्टर कश्मीर कंबोज के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों सम्मानित किया गया ताकि अन्य बच्चे उनसे प्रेरणा ले सकें सरपंच प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना बधाई संदेश दिया उसके उपरांत विद्यालय प्रधानाचार्य सविता दुग्गल ने उपस्थित जनों और बच्चों के समक्ष प्रेरणादायक बातें सांझा करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेश दिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया तथा मंच संचालन पर राजेंद्र गोदारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों की तैयारी में सरोज बाला ने विशेष योगदान दिया कार्यक्रम के समापन पर अध्यापक राजेंद्र गोदारा ने मंच से उपस्थित सभी ग्राम वासियों और अतिथियों का धन्यवाद करते हुए सभी बच्चों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बलबीर सिंह समाज सेवी खेताराम , बसंत सिंह , त्रिलोक सिंह , जोनी मैहता, बलविंदर सिंह, चमकौर सिंह ,गुरमीत ,सोनू मेट, एस एम सी सदस्यगण व प्रधान मंजू रानी , प्राथमिक विद्यालय प्रधान रमनदीप कौर अभिभावक और गण मान्य व्यक्ति तथा विद्यालय के बच्चे और समस्त स्टाफ सदस्य गण उपस्थित रहे समापन पर सभी अभिभावकों और बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button